पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर चौकी दिघिया को किया गया सैनेटाइज

भाजयुमो यमुनापार प्रयागराज के ज़िला मंत्री नीरज द्विवेदी और भाजपा कार्यकर्ता रामसजीवन बिंद द्वारा मांडा थाना अंतर्गत चौकी प्रभारी दिघिया नवीन कुमार सिंह सहित उनके टीम का माल्यार्पण कर तालियों से स्वागत किया गया। भाजपा नेता द्विवेदी ने बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा जो मेहनत की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है।


" alt="" aria-hidden="true" />


आम जनता सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। यह कहते हुए भाजपा नेता नीरज द्विवेदी ने कहां कि उत्तर प्रदेश की जनता भाग्यशाली हैं जिनके मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके द्वारा शासन और प्रशासन द्वारा जनता की सेवा दिन रात की जा रही है। कोरोना वायरस से बचाने के लिए हम सभी के बीच में देवता रूपी त्रिमुर्ति पुलिस प्रशासन, डॉक्टर और पत्रकार है जो अपने जान को जोखिम में डालकर जनता की रक्षा कर रहे हैं। सभी को अपने परिवार के साथ घर में रहना चाहिए। जिससे कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ा जा सके। उक्त अवसर पर हेड कांस्टेबल परवेज खान, संजय शर्मा, फैयाज खान, कांस्टेबल सानू मिश्रा राहुल यादव, जवाहर तोमर और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम बाबू एवं विनोद कुमार यादव उपस्थित रहे।